Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast केस पर घिर गईं ममता? बीजेपी बोली- बंगाल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनागाह, पुलिस ने कहा- झूठ

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2024

बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल आतंकियों के लिए जन्नत है। बीजेपी के मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि एनआईए ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट में दो मुख्य संदिग्धों, हमलावर मुसाविर हुसैन शाजिब और साथी अब्दुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता से हिरासत में लिया। दोनों संभवतः कर्नाटक के शिवमोग्गा में आईएसआईएस सेल से संबंधित हैं। मालवीय ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, दुर्भाग्य से ममता बनर्जी के नेतृत्व में, आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

इसे भी पढ़ें: हम CAA, NRC और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे : Mamata Banerjee

बंगाल पुलिस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने पूछा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री कौन हैं? क्या ममता बनर्जी ने इस्तीफा दे दिया है या कानून-व्यवस्था पर अपने खराब ट्रैक रिकॉर्ड का बचाव करने में अक्षम हैं? हर बार उसके पास कोई जवाब नहीं होता, जो अक्सर होता है, वह बंगाल पुलिस के पीछे छिप जाती हैं। 

प्रमुख खबरें

IAF का एयर शो Wings Over Ganga वाराणसी में शुरू, 100 विमानों ने गंगा तट पर दिखाई ताकत

Jairam Ramesh ने Ram Mandir जमीन खरीद पर PM Modi को घेरा, चंदे में हेरफेर का लगाया आरोप

Yamuna सफाई के लिए DJB की 9000 करोड़ की योजनाएं शुरू, CM Rekha Gupta ने दिया रोडमैप

J&K Bank का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10.6% उछला, ₹546 करोड़ से अधिक पहुंचा