By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019
लखनऊ। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता से (मप्र में) किसी को बेदखल नहीं कर रही है, लेकिन यदि कांग्रेस की अंदरूनी कलह की वजह से सरकार गिर जाती है तो वह कुछ नहीं कर सकती। चौहान ने यह बात उस वक्त कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा अगले विधानसभा चुनाव होने से पहले मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। वह भाजपा के सदस्यता अभियान के जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय स्तर के प्रमुखों को संबोधित करने के लिए सप्ताहांत में यहां मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास ने कमलनाथ और शिवराज पर कसा तंज, बोले- एक विधायक गिनते हैं तो...
इसे भी पढ़ें: कमलनाथ पर बरसे शिवराज, बोले- प्रदेश सरकार छीन रही आदिवासियों का हक
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लोग लालटेन, चिमनी, इन्वर्टर बनाने की फैक्ट्रियां खोलने वाले हैं: चौहान