बंगाल में ममता बनर्जी चला रही हैं माफिया राज: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

उलुबेरिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में ‘‘माफिया राज’’चला रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गौ तस्करी में राज्य शीर्ष पर है और यह घुसपैठियों के लिए पनाहगाह बन गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सुनिश्चित करें कि भाजपा को राज्य में 42 में से 23 से अधिक सीटें मिलें। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में ‘‘सिंडीकेट’’ राज को 90 दिन के अंदर खत्म करना सुनिश्चित करेगी।

इसे भी पढ़ें: मैं जब भ्रष्टाचार और वंशवाद की बात करता हूं तो कुछ लोगों को करंट लगता है: मोदी

उन्होंने चुनाव जीतने के बाद हर राज्य में एनआरसी लागू करने का वादा किया। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमारा एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालने के लिए देशभर में एनआरसी लागू करने का वादा है। पहले हम नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाएंगे ताकि सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिले और फिर हम घुसपैठियों को बाहर करने के लिए एनआरसी लाएंगे।’’ बनर्जी लगातार दावा करती रही हैं कि असम से अवैध शरणार्थियों को बाहर करने के लिए लाया गया एनआरसी असल में भारतीय नागरिकों को शरणार्थी बना देगा।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा