UP Election 2022 । वाराणसी में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- मैं कायर नहीं हूं

By अंकित सिंह | Mar 03, 2022

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन के लिए वे प्रचार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार करते हुए ममता बनर्जी ने जबरदस्त तरीके से भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि भाजपा के लोग पहले कहते थे कि हम अच्छे दिन ले आएंगे। अच्छे दिन के नाम पर रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक बेच रहे हैं। अच्छे दिन के नाम पर नोट बंदी कर दी। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा पर भी तंज कसा। ममता ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी जी यहां मीटिंग कर रहे हैं, क्या जरूरी है? अगर आपके पुतिन के साथ इतने अच्छे संबंध हैं तो आपको तो पहले से ही पता था कि युद्ध होने वाला है तब ही आप भारतीय छात्रों को क्यों नहीं लेकर आए? ममता बनर्जी के वाराणसी पहुंचने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया था। इस पर भी चुप्पी तोड़ते हुए ममता ने कहा कि मुझे डर नहीं है। मैं कायर नहीं हूं। मै फाइटर हू। मैंने अपने जीवन में कई बार पिटाई और गोलियों का सामना किया। लेकिन मैं कभी नहीं झुकीं। कल जब वे मुझे घेर रहे थे, मैं अपनी कार से नीचे उतरी और उनका सामना करके देखा कि वे क्या कर सकते हैं। वे कायर हैं। उन्होंने आगे कहा कि उस दिन जब मैं हवाई अड्डे से घाट जा रही थी, मैंने देखा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता-जिनके दिमाग में गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं है- मेरे वाहन को रोक रहे हैं। उन्होंने मेरी कार को लाठियों से मारा और मुझे वापस जाने के लिए कहा। तब मुझे एहसास हुआ कि जा रहे हैं। उनकी (भाजपा) हार हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म