केंद्र और ममता में जारी रार, प्रवासियों की ट्रेनों को राज्य में नहीं आने दे रही बंगाल सरकार, शाह ने लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर, शाह ने कहा कि ट्रेनों को पश्चिम बंगाल पहुंचने की अनुमति न देना राज्य के प्रवासी श्रमिकों के साथ ‘‘अन्याय” है। देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग गंतव्य स्थानों तक प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों का संदर्भ देते हुए, गृह मंत्री ने पत्र में कहा कि केंद्र ने दो लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल बीजेपी ने राज्यपाल धनखड़ से मुलाकात कर प्रवासियों को लाने में सरकार के चुनिंदा रुख की शिकायत की

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक भी घर पहुंचने के लिए बेचैन हैं और केंद्र सरकार ट्रेन सेवाओं की सुविधा भी दे रही है। शाह ने लिखा, “लेकिन हमें पश्चिम बंगाल से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ट्रेनों को पश्चिम बंगाल पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है। यह पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय है। यह उनके लिए और दिक्कतें खड़ी करेगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का अहम फैसला, अनिवार्य सेवानिवृत्ति न तो सजा है और न ही इससे दाग लगता है

Pakistan का Trade Deficit चार महीनों में 16 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर के पार

DIY Diya Holder: बेकार पीली चूड़ियों को फेंकने के बजाय बनाएं Vintage Candle Holder, दिवाली बनेगी खास

ओडिशा: चक्रवात Arnab और बाढ़ के असर के कारण CM Mohan Majhi ने दिवाली समारोह टाला