योगी द्वारा भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहने पर ममता ने इसे सेना का अपमान बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

 हावड़ा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतीय सेना को कथित तौर पर ‘‘मोदी जी की सेना’’ कहने पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि यह बल का अपमान है। बनर्जी ने भारतीय सेना को देश की संपत्ति बताया और कहा कि यह देशवासियों की है, साथ ही उन्होंने देशवासियों से आदित्यनाथ के बयान को खारिज करने के लिए एकजुट होने को कहा।

इसे भी पढ़ें: मोदी-शाह ने पांच साल में ही देश को धार्मिक आधार पर बांट दिया: केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यह सुनना बेहद स्तब्धकारी है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भारतीय सेना को ‘मोदी सेना’ कह रहे हैं। भारत की सेना का ऐसा निजीकरण अपमान और अनादर है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी सेना पर गर्व है। यह हम सब की है। यह हमारे देश की धरोहर है, भाजपा की कैसेट नहीं। इस देश के लोगों को इस बयान को खारिज करने के लिए एकसाथ आना चाहिए।’’  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

यह मेरा आखिरी व्लॉग है, UK07 Rider Anurag Dobhal के वीडियो से मचा हड़कंप, परिवार के खिलाफ उगला जहर

Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply

Middle East Crisis: Kharge का सरकार पर वार, बोले- PM Modi ने विदेश नीति का सरेंडर कर दिया

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial