ममता ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि से बचने के लिये लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

सिलीगुड़ी|  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्योहारी मौसम की शुरुआत के बाद से राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में तेज वृद्धि के मद्देनजर रविवार को लोगों से महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया

दुर्गा पूजा के बाद कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसलिए, आपको कोविड सुरक्षा सावधानियों का पालन करना चाहिए, मास्क को अपनी ठुड्डी पर लटकाकर न रखें। उन्होंने सभी से आगामी काली पूजा, दिवाली, छठ पूजा और जगधात्री पूजा उत्सव के दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने लोगों को राज्य में खासकर उत्तर बंगाल में मलेरिया के मामलों की संख्या में वृद्धि के बारे में भी आगाह किया। उन्होंने कहा, कोविड मामलों के साथ-साथ उत्तर बंगाल के कुछ क्षेत्रों में मलेरिया के मामलों में अचानक तेजी आई है। मैं जिला प्रशासन से हर क्षेत्र को साफ करने के लिए कहूंगी।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आए, 10 रोगियों की मौत

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर | Video

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा