गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करने और सलमान के आवास भेजने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करने और उसे यहां बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर भेजने के आरोप में गाजियाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांद्रा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और त्यागी का पता लगाया। उसने त्यागी को आईपीसी की धारा 505 और 290 के तहत गिरफ्तार कर लिया। एक अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बिश्नोई गत रविवार को एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद सुर्खियों में आया।

प्रमुख खबरें

World Cup के बाद Vinicius Jr. की बढ़ी डिमांड, Real Madrid के साथ नए Contract पर जल्द लग सकती है मुहर

महाराष्ट्र: शरद पवार को पछाड़कर देवेंद्र फडणवीस बने तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

खुद को PMO अधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी करने वाले अखबार संपादक की जमानत याचिका दिल्ली कोर्ट ने की खारिज

सहमति से संबंध बनाने वाले किशोरों पर पॉक्सो कानून के दुरुपयोग को लेकर उच्चतम न्यायालय ने जताई चिंता