जब कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका से मिलने पहुंचा कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

लखनऊ। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा। कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका जब मंच पर बैठी थी तभी गुरमीत सिंह नामक एक कार्यकर्ता प्रियंका का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनसे मिलने के लिए मंच पर जा पहुंचा। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बोले गहलोत, देश के मौजूदा हालात में खतरे में है संविधान

अचानक दौड़ कर पहुंचे गुरमीत को प्रियंका के बगल में बैठे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, मगर प्रियंका ने कार्यकर्ता का हाथ पकड़कर उसे नीचे धकेले जाने से रोका। प्रियंका ने सुरक्षाकर्मियों को मना किया और गुरमीत से बात की। इस दौरान कार्यकर्ता ने प्रियंका को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कानपुर के रहने वाले गुरमीत कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। इस घटना को प्रियंका की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज

कांग्रेस नेता Vikramaditya Singh ने भाजपा की Kangana Ranaut को खुली बहस की चुनौती दी