अनप्रोटेक्टेड सेक्स करना पड़ा शख्स को भारी, हुआ इस दुर्लभ बीमारी के शिकार, नहीं काम कर रही कोई दवा

By प्रिया मिश्रा | Jun 23, 2022

ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति में सुपर गोनोरिया का नया स्ट्रेन पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस नए स्ट्रेन पर इस इंफेक्शन को ठीक करने वाली एंटीबायोटिक्स का भी कोई असर नहीं हो रहा है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। इससे पहले साल 2018 में बहुत से देशों में सुपर गोनोरिया स्ट्रेन पाए गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के इस शख्स ने अप्रैल 2022 में कंबोडिया में एक सेक्स वर्कर के साथ बिना प्रोटेक्शन की सेक्स किया था। जिसके 5 दिन बाद उसे यूरिन पास करते समय प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद टेस्ट में गोनोरिया स्ट्रेन पाया गया। जिसके इलाज में एजिथ्रोमाइसिन दी गई, जो आमतौर  पर गोनोरिया के इलाज के दी जाती है। लेकिन शख्स पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसे कई अन्य एंटीबायोटिक्स दिए गए लेकिन उनका भी कोई असर नहीं हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो शख्स का इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं क्या होता है गोनोरिया और इसके लक्षण क्या हैं - 

गोनोरिया एक यौन संचारित संक्रमण है, जो नीसेरिया गोनोरिया या गोनोकोकस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह आंख, गला, मूत्रमार्ग और मलाशय को प्रभावित करता है। यह महिलाओं मि गर्भाशय या ग्रीवा को भी प्रभावित कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गोनोरिया अक्सर वेजाइनल, ओरल या एनल सेक्स के जरिए फैलता है। इसके अलावा संक्रमित महिला से गर्भ में पल रहे बच्चे में भी यह संक्रमण फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Reel नहीं Real लाइफ की है ये कहानी, पति ने 12 साल बाद पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, पढ़ें पूरा मामला

पुरुषों में दिखते हैं गोनोरिया के ये लक्षण

यूरिन पास करते समय दर्द

प्राइवेट पार्ट से पस जैसा डिस्चार्ज

टेस्टिकल्स के आस-पास दर्द और सूजन

 

इसे भी पढ़ें: क्रिस गेल के साथ फोटो शेयर करने पर जमकर ट्रोल हुए विजय माल्या, यूजर्स बोले -'अपने दूसरे दोस्त SBI को भी याद कर लो'


महिलाओं में दिखते हैं गोनोरिया के ये लक्षण

वजाइनल डिस्चार्ज बहुत ज्यादा होना

यूरिन पास करते समय दर्द

इंटरकोर्स के दौरान वजाइनल ब्लीडिंग

पेट और पेल्विक फ्लोर में दर्द 

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखने वाले लक्षण

मलाशय में खुजली

मलाशय से पस जैसा डिस्चार्ज और ब्लीडिंग होना 

आंखों में दर्द

रोशनी के प्रति आंखे सेंसिटिव होना

आंखों से पस निकलना 

गले में दर्द और सूजन 


कौन प्रभावित होता है? 

25 वर्ष की आयु से कम उम्र की महिलाएं जो यौन रूप से सक्रिय हों या वो पुरुष जिनके दूसरे पुरुषों से यौन संबंध हो, उन्हें गोनोरिया का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा जो लोग एक से ज्यादा लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हों या अनप्रोटेक्टेड सेक्स करते हों, उन्हें भी यह बीमारी हो सकती है। 


कैसे करें बचाव 

सीडीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मताबिक, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना और संक्रमित व्यक्ति के साथ संबंध ना बनाने से से ही गोनोरिया या उसके स्ट्रेन के खतरे को कम किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी