चौकी इंचार्ज की कुर्सी की मर्यादा हुई भंग, युवक ने थाने को बनाया मयखाना, अब हुआ सख्त एक्शन

By रितिका कमठान | May 12, 2023

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कानून की मर्यादाओं को लांघते हुए थाना प्रभारी की कुर्सी को ही मयखाने में तब्दिल कर दिया है। इस मालमे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो वायरल होने के बाद इस मामले पर खुद एसएसपी ने संज्ञान लिया और जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ये सामने नहीं आया है कि युवक का थाना प्रभारी से क्या रिश्ता है और वो इस कुर्सी पर उसने बैठने का साहस कैसे किया था।

वहीं पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी का इस घटना में क्या रोल है इसकी भी जांच की जा रही है क्योंकि थाना प्रभारी की सीट पर बैठने का साहस करना ही ताज्जुब की बात है। मगर आरोपी युवक ना सिर्फ थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठा बल्कि उसे थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर कुर्सी की गरिमा के साथ खिलवाड़ भी किया।

प्रमुख खबरें

Iran ने Hormuz में रोकी भारत की राह! Gujarat आ रहे पोत समेत दो Ship जब्त, तेल सप्लाई पर खतरा

West Bengal में ED जांच पर असाधारण स्थिति, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

Tagore से Vivekananda तक, अब Satyendranath Dutta! Amit Shah के बयान पर TMC ने गिनाईं BJP की गलतियां

Trump का बड़ा ऐलान, Iran संग Peace Talks पर बोले- Friday तक मिलेगी Good News