शख्स के साथ हो रही अजीब समस्या, आगे से मल और पीछे से कर रहा पेशाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

आज की तकनीकी दुनिया में हमें अजीबो गरीब मामले सुनने को मिलते हैं, जिनमें लोगों की अजीब और गरीब मेडिकल प्रॉब्लम्स भी सामने देखने को मिलती है । हाल ही में एक शख्स टेक्सास के एक अस्पताल में अपनी अजीब और गरीब समस्या लेकर पहुंचा जिसे सुनकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। दरअसल 33 साल के इस शख्स ने डॉक्टर को बताया कि उसे पिछले 2 सालों से यह समस्या है की उसके गुप्तांग से पेशाब की जगह पॉटी निकलती है, जबकि रेक्टम से वह पेशाब पास करता है। उसने बताया कि वह पिछले 2 साल से इस समस्या से जूझ रहा है, लेकिन उसने अपनी हालत किसी के साथ शेयर नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: धार जिले में चांदी के कड़ों के लिए बुजुर्ग महिला के काटे दोनो पैर, उतारा मौत के घाट

मरीज की बढ़ती समस्या को देखकर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मेडिकल ब्रांच ने उस पर स्टडी की और पाया कि 2 साल तक बॉडी की इस उल्टी प्रक्रिया से शख्स के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा है। उसके टेस्टिकल्स सूज गए हैं और बॉडी के अंदर गैस बनने की वजह से यूरिन और सीमेंन उसके रेक्टम में जमा होने लगा था। इसी कारणों से शख्स का स्पर्म भी पीछे से निकलता था। इस उल्टी एक्टिविटी से इस शख्स की बॉडी में इंफेक्शन हो गया था। पूरी जांच करने के बाद अब जाकर मरीज की सर्जरी की गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है और उम्मीद है कि वह जल्द ही नॉर्मल लाइफ व्यतीत करेगा।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी