सड़क पर बुर्का पहनकर जा रही महिला को शख्स ने पीछे से दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक वरदात

By प्रिया मिश्रा | Jul 19, 2022

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बुर्का पहनकर अकेले गली से गुजर रही है। तभी एक शख्स अचानक से उसे पीछे से आकर पकड़ लेता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। शोएब नियाजी नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, 'अब तो लोग ये भी नहीं कह सकते कि उसने कपड़े छोटे पहने हुए थे, जिसकी वजह से ये हुआ।' ब्राउनी नाम की एक यूजर ने लिखा, "वह पूरी तरह से कवर थी तो इस बार किस तरह औरत पर आरोप लगाना है? बताओ? क्योंकि मर्दों की तो कभी गलती होती ही नहीं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "महिलाओं की अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद उठाना होगा।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर