69 साल के दादाजी को हुआ 70 साल की दादी से प्यार, मिलने के 10 दिन के अंदर ही कर ली शादी

old couple
unsplash

70 साल की सिंथिया ने 69 साल के क्लार्क से शादी की है। दोनों ने दादा-दादी की उम्र में एक नई ज़िंदगी की शुरुआत की है। सिंथिया ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति का काफी समय पहले निधन हो गया था और उनका एक 38 साल का बेटा है।

किसी ने सच ही कहा है कि इश्क ना उम्र देखकर होता है, ना जात-पात देखकर और ना ही मजहब देखकर होता है। इश्क तो हो जाता है। यह कहावत फ्लोरिडा में रहने वाले एक कपल पर बिल्कुल सटीक बैठता है। सबसे खास बात ये है कि दोनों ने  महज दस दिन की मुलाकात के बाद शादी रचाई है। 70 साल की सिंथिया ने 69 साल के क्लार्क से शादी की है। दोनों ने दादा-दादी की उम्र में एक नई ज़िंदगी की शुरुआत की है। सिंथिया ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति का काफी समय पहले निधन हो गया था और उनका एक 38 साल का बेटा है। वह कभी सोच भी नहीं सकती थी कि उसकी जिंदगी में दूसरा आदमी आएगा। लेकिन लास वेगास में उनकी ज़िंदगी बदल गई है। 

इसे भी पढ़ें: सस्ते में करना चाहते हैं खरीददारी तो इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल, Flipkart और Amazon से भी आधी है कीमत

सिंथिया ने बताया कि लास वेगास में वे पहली बार एक कैसीनो में शौकीन पोकर खिलाड़ी जेम्स क्लार्क से मिली। क्लर्क का 10 साल पहले तलाक हो चुका है और वे एक बेटी के पिता हैं। पहली ही मुलाकात में ही दोनों में प्यार हो गया। दोनों इस कदर एक दूसरे को चाहने लगे कि क्लार्क सिंथिया के साथ सीधे फ्लोरिडा चले गए। 10 दिन की बातचीत के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत वादियों में हाथों में हाथ डाले दिखे IAS अतहर आमिर और महरीन काजी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

क्लार्क वर्तमान में सिंथिया और उनके बेटे के साथ फ्लोरिडा में रहते हैं। इस जोड़े ने फ्लोरिडा के समुद्र तट पर शादी की। जब कपल से पूछा गया कि वे इतनी जल्दी इतने करीब कैसे आ गए? तो दंपति ने बिना किसी झिझक के कहा कि उनके करीब आने के पीछे दूसरों का हाथ है। दोनों एक-दूसरे का साथ दिए बिना एक पल भी नहीं बिता सकते। यहां तक ​​कि दिन में पांच से छह घंटे भी गहरी अंतरंगता में व्यतीत होते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़