दिल्ली में युवती को छत से धक्का देकर मारने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025

उत्तर पूर्व दिल्ली के अशोक नगर में 19 वर्षीय युवती से विवाद के बाद उसे छत से धक्का देकर मारने के आरोपी 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बुर्के में था और उसने महिला को कथित तौर पर छत से धक्का दे दिया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों रिश्ते में थे और महिला इस बात से परेशान थी कि व्यक्ति दूसरी महिला से शादी कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामपुर के निवासी तौफीक को सोमवार की सुबह युवती को छत से धकेलने के आरोप में मंगलवार को देर रात गिरफ्तार किया गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप जोड़े।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तौफीक पांचवीं मंजिल पर स्थित महिला के घर में बुर्का पहने हुए आया था तभी उनके बीच विवाद हुआ था। घटना सोमवार सुबह हुई और ज्योति नगर थाने को सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली। घटना की कड़ियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं