मेरठ में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला करके गर्भवती महिला की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित अमहेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

करीब पांच माह से सपना अपनी बहन के घर पर ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह रविशंकर उससे मिलने पहुंचा और बातचीत के बहाने दरवाजे बंद कर दिए।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने चाकू से उस पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव प्रताप सिंह तथा गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिव प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि महिला के परिजन उसे सात माह की गर्भवती बता रहे हैं, हालांकि पुलिस इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कह सकेगी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविशंकर सपना को बहन के घर जाने से रोकता था। उन्होंने बताया कि रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन