Noida में व्यक्ति ने की महिला मित्र की हत्या,आत्महत्या का प्रयास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2024

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में 22 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

अतिरिक्त उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) हृरदेश कठेरिया ने बताया कि सेक्टर 63 पुलिस थाने को स्थानीय निवासियों ने बुधवार रात लगभग 10 बजे छिजारसी गांव में हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने दोनों को घायल अवस्था में पाया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकोंने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बोले जेपी नड्डा, चमड़ी के आधार पर भारत को बांटने की बात कर रहे राहुल के सिपहसालार

इस कारण मुंबई इंडियंस IPL 2024 में रही फ्लॉप, अब MI मैनेजमेंट ले सकता है बड़ा फैसला

Akshaya Tritiya 2024: तप, शक्ति एवं मंगल का पर्व है अक्षय तृतीया

Gyan Ganga: संत या गुरुजनों के विरुद्ध ही संदेह है तो ईश्वर के प्रति मन पावन हो ही नहीं सकता