त्रिपुरा में प्रेम प्रसंग के मामले में व्यक्ति की हत्या, शव आइसक्रीम फ्रीजर में रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

त्रिपुरा में प्रेम प्रसंग के एक मामले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसके शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाकर रख दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती के चचेरे भाई ने उसके प्रेमी की हत्या की साजिश रची और उसे आठ जून को पश्चिमी त्रिपुरा के दक्षिण इंदिरानगर में अपने एक रिश्तेदार के घर बुलाया।

उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले महिला के चचेरे भाई ने वहां मौजूद तीन अन्य लोगों की मदद से युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में युवती के चचेरे भाई के माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Janmashtami पर कृष्णभक्ति में डूबे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की

Kenya में Magadi प्लांट विवाद पर Tata Chemicals ने दी सफाई, कहा- सभी नियमों का किया पालन

जंतर-मंतर पर बवाल! छात्रा का आरोप- स्वतंत्र भारद्वाज ने फोड़ा पिता का सिर, राहुल गांधी बोले- अमित शाह की पुलिस क्या कर रही है?

Kanthapuram Musaliar के बयान पर VHP का Congress पर हमला: Secular नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल