सात साल की बच्ची के साथ रेप किया था रेप, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

हमीरपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हमीरपुर जिले के शासकीय अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक निजी विद्यालय के प्रबंधक गयादीन प्रजापति ने ट्यूशन गयी बच्ची के साथ 28 फरवरी 2019 को बलात्कार किया था।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी, पहले मांगी अश्लील तस्वीरें फिर दी धमकी

उन्होंने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाए गए गयादीन प्रजापति को शुक्रवार को पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार सोनकर ने उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

प्रमुख खबरें

Iran War पर Pentagon ने खर्च किए 48.3 अरब डॉलर, US सांसदों ने बेस को हुए नुकसान का ब्योरा मांगा

Dev Uthani Ekadashi: चार माह की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 20 नवंबर को रखा जाएगा एकादशी व्रत

वेलिंगटन Test में Nicholls का शतक, New Zealand ने दूसरे दिन लंच तक बनाए 317 रन

Jammu Kashmir में बदलाव विकसित भारत के लक्ष्य को देगा मजबूती, Jitendra Singh ने बताया