केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में शख्स की गोली मारकर हत्या, मौके से मंत्री के बेटे की पिस्टल मिली

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2023

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से मंत्री के बेटे के नाम की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित विकास श्रीवास्तव, कौशल किशोर के बेटे का दोस्त था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की दिशा में सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को दी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा सांसद ने कहा, "आवास पर कौन था, मुझे नहीं पता क्योंकि मेरा बेटा घर पर नहीं था, वह कल दिल्ली में था।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस घटना की जांच करेगी और इसमें शामिल लोगों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच की जाएगी। दोषियों को सजा दी जाएगी। हम मृतक के परिवार के साथ हैं। विनय हमारे करीबी रहे हैं। पुलिस मामले की जांच करेंगे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा भी लगा है और उसका विश्लेषण किया जाएगा।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा "विनय श्रीवास्तव नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिर पर चोट है। उसके साथ छह लोग थे। रात में उन्होंने खाना खाया और फिर यह घटना हुई. एक पिस्तौल बरामद हुई है। पिस्तौल विकास की बताई जा रही है। एक फोरेंसिक टीम काम पर है और जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है और उसका विश्लेषण किया जाएगा। मृतक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति

Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम