दिल्ली के नंद नगरी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक व्यक्ति की कथित तौर एक पुराने विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हुई इस हत्या के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कपिल को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और एक टीम ने घटनास्थल की जांच की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए।

जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध की पहचान 20 वर्षीय शिवम यादव के रूप में की और उसे पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक पुराने विवाद में कपिल को गोली मारने की बात स्वीकार की। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आदेश पारित नहीं कर सकते, CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज

भारत के Nuclear Energy विस्तार में UCIL निभाएगा अग्रणी भूमिका, जादूगोड़ा में 75वीं वर्षगांठ

Bigg Boss 20: सलमान खान ने काज़ी की लव लाइफ पर चुटकी ली, घर वालों ने माही विज के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल

सुन हमला देश के ऊपर बंदूक उठा...ट्रंप ने धमकाया, इधर ईरान ने महिलाओं को भी बंदूक थमाया, जमीनी हमले से निपटने की तैयारी तेज!