ठाणे में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर गोली चलायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 27 वर्षीय एक रिश्तेदार पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार शाम को भिवंडी क्षेत्र के लोनाड गांव में घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवक अपनी मोटरसाइकिल से अस्पताल जा रहा था, तभी उसके रिश्तेदार ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और एक रिवॉल्वर से उस पर गोली चलाकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित विक्की दलवी को गंभीर चोट आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उनके बीच भूमि विवाद का परिणाम थी।

पडघा पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (एक समान मंशा) तथा शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले Australia को लगा करारा झटका, स्टार पेसर Josh Hazlewood हुए बाहर।

India-Pakistan मुकाबले पर बढ़ा विवाद, एहसान मनी ने ICC चेयरमैन जय शाह को दी पाकिस्तान जाने की सलाह

ISL 12 को मिली हरी झंडी, लेकिन Fitness Coach पर क्लबों की मांगों से मचा बवाल।

WPL Final: 103 डिग्री बुखार में Smriti Mandhana का जलवा, RCB ने जीती दूसरी Trophy.