Kottayam में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पूर्व पार्षद और बेटा हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

कोट्टायम के मन्निकुन्नम में रविवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या के आरोप में एक पूर्व नगर पालिका पार्षद और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मंगनम, पुतुपल्ली के आदर्श (23) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिल कुमार और उसके बेटे अभिजीत उर्फ वावा को हिरासत में लिया गया है। घटना देर रात डेढ़ बजे से दो बजे के बीच हुई, जब आदर्श अपने मित्रों के साथ पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई मामला सुलझाने के लिए अभिजीत के घर गया था। झगड़ा आदर्श के घर के सामने शुरू हुआ और अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

प्राथमिकी के अनुसार झगड़े के दौरान अभिजीत ने कथित तौर पर चाकू से आदर्श की गर्दन पर वार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आदर्श को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आदर्श और अभिजीत दोनों पहले से नशीले पदार्थों से संबंधित कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। अभिजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसके पिता की भूमिका की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले Australia को लगा करारा झटका, स्टार पेसर Josh Hazlewood हुए बाहर।

India-Pakistan मुकाबले पर बढ़ा विवाद, एहसान मनी ने ICC चेयरमैन जय शाह को दी पाकिस्तान जाने की सलाह

ISL 12 को मिली हरी झंडी, लेकिन Fitness Coach पर क्लबों की मांगों से मचा बवाल।

WPL Final: 103 डिग्री बुखार में Smriti Mandhana का जलवा, RCB ने जीती दूसरी Trophy.