शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या, बाद में खुद की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

नागपुर। नागपुर में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान मदन अग्रवाल और उसकी पत्नी किरण (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अपने 10 साल के बेटे और पांच साल की बेटी के साथ जरीपटका इलाके स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर क्षेत्र) नवीनचंद्र रेड्डी ने कहा कि अग्रवाल दयानंद पार्क के पास एक फूड स्टॉल चलाता था। उन्होंने कहा कि उनके घर को हाल ही में एक बैंक द्वारा जब्त कर लिया गया था क्योंकि वह ऋण का भुगतान करने में विफल रहा था।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा