Jharkhand के गोड्डा में मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

झारखंड के गोड्डा जिले में मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक पप्पू अंसारी (45) जिले के पथरगामा पुलिस थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात पोराइयाहाट पुलिस थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में हुई। मवेशी चोरी के आरोप में अंसारी की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक जेपी एन चौधरी ने बताया कि पीड़ित का आपराधिक रिकॉर्ड था और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका था। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि घटना कैसे हुई और इसमें कौन-कौन शामिल थे। चौधरी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही अधिक जानकारी दी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान

Hat-trick के बाद Lamine Yamal का बड़ा दावा, Camp Nou में Barcelona के लिए रचेंगे इतिहास