Kerala में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति, महिला ने बस में दुर्व्यवहार का लगाया था आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

केरल के कोझिकोड में 42 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार को अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति पर एक महिला ने बस में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। उसने बताया कि मृतक की पहचान दीपक यू के रूप में हुई है, जो कोझिकोड के पुथियारा का मूल निवासी था और वर्तमान में गोविंदपुरम में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि बाद में पड़ोसियों की मदद से वे कमरे में दाखिल हुए और बेटे को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। रिश्तेदारों ने बताया कि दीपक एक कपड़ा कंपनी में काम करता था और काम के सिलसिले में शुक्रवार को कन्नूर गया था। एक रिश्तेदार ने पत्रकारों को बताया कि उस दिन दीपक जिस बस में बैठा था, उसमें यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि दीपक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस के अनुसार, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रसारित हुआ और दीपक के संज्ञान में आ गया। रिश्तेदारों के अनुसार, दीपक ने आरोपों से इनकार किया और वीडियो सामने आने के बाद से वह गंभीर मानसिक तनाव में था।

मेडिकल कॉलेज पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह आत्महत्या का मामला है और जांच में वीडियो के प्रसार से संबंधित परिस्थितियों की भी पड़ताल की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!