दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में विवाद के बाद एक व्यक्ति को चाकू मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में विवाद के बाद 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू मार दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई।

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अस्पताल में पीड़ित की पहचान अमित सैनी के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के लोनी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, बाद में सैनी खुद हर्ष विहार थाने पहुंचा और बयान दर्ज कराया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित ने कहा कि शुक्रवार शाम उसकी अमन नामक एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। इसके बाद जब वह प्रताप नगर से बेहटा हाजिपुर जा रहा था, तो अमन का भाई करन बी-ब्लॉक की मेन रोड पर उसे रोककर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया।’’

पुलिस ने बताया कि घायल सैनी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। इस सिलसिले में हर्ष विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी