By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी की इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पिछले चार साल से चली आ रही बादशाहत बुधवार को यहां वेस्ट हैम से पेनल्टी शूटआउट में मिली हार के साथ समाप्त हो गयी। वेस्ट हैम ने प्री क्वार्टर फाइनल का यह मैच 5-3 से जीता। दोनों टीमें निर्धारित समय में गोल करने में असफल रही थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। फिल फोडन ने सिटी की तरफ पहली पेनल्टी ली लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया।