फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की हो सकती है IPL में एंट्री, नई टीम खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

By निधि अविनाश | Oct 22, 2021

इंडियन प्रीमियर लीग IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है जिसपर निवेश करने के लिए हरकोई बेताब है। अब विदेशी निवेशकों का ध्यान भी इस लीग पर बन गई है। बता दें कि जल्द ही IPL में दो नई फ्रेंचाइजी जुड़ने वाली है। अग्रेंजी अखबार TOI के मुताबिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान ग्लेजर्स परिवार ने आईपीएल में टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। आपको बता दें कि, ग्लेज़र्स लंबे समय से दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लब मैन यू के साथ जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तानों ने प्राइवेट इक्विटी के जरिए आईपीएल में टीम खरीदने के लिए टेंडर निकाला है।

जानकारी के लिए बता दें कि, ग्लेजर परिवार दुनिया के सबसे महंगे क्लबों में से एक है और इसके पास मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत कई खेल संपत्तियां हैं। TimesofIndia की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लेज़र परिवार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इनविटेशन टू टेंडर (ITT) दस्तावेज़ को कैश-रिच के आगामी सीज़न के लिए दो नई टीमों की खरीद के लिए लिया है।आईटीटी विदेशी कंपनियों को एक टीम के मालिक होने की अनुमति देता है, हालांकि उनकी बोली सफल होने पर उन्हें भारत में एक कंपनी स्थापित करनी होगी। यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि यूएस-आधारित ग्लेज़र्स फ्रैंचाइज़ी के मालिक होने के लिए औपचारिक बोली लगाएगी या नहीं।

इसे भी पढ़ें: गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बघेल

मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ, ग्लेज़र्स यूएस-आधारित नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में टैम्पा बे बुकेनियर्स के भी मालिक हैं।दस्तावेज लेने वालों में अदाणी समूह, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका समूह, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया, जिंदल स्टील, उद्यमी रोनी स्क्रूवाला और तीन निजी इक्विटी खिलाड़ी शामिल हैं।आईटीटी दस्तावेज़ खरीदने की समय सीमा 20 अक्टूबर थी। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश