यूरोपा लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड और टोटेनहैम की हुई दमदार जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

बर्लिन। ब्रूनो फर्नाडिस के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इटली में स्पेनिश टीम रीयाल सोसिडाड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। पहले चरण का यह मैच गुरुवार को तूरिन में खेला गया। कोरोना वायरस से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के कारण कई मैचों के स्थानों को बदला गया है। इससे ब्रिटेन की टीमें अधिक प्रभावित हुई। पुर्तगाल के बेनफिका को आर्सनल की मेजबानी रोम में करनी पड़ी। यह मैच 1-1 से ड्रा रहा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की 8वीं कक्षा की छात्रा ने योग कर दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम

टोटेनहैम ने आस्ट्रियाई टीम वोल्फसबर्ग को हंगरी के बुडापेस्ट में 4-1 से हराया। जर्मनी की होफेनहीम टीम भी यात्रा प्रतिबंधों के कारण प्रभावित हुई। उसने नार्वे की टीम मोल्डे के खिलाफ अपना मैच स्पेन में विल्लारीयाल क्लब के स्टेडियम में खेला। यह मैच 3-3 से बराबर रहा। विल्लारीयाल ने आस्ट्रिया में सेल्जबर्ग को 2-0 से हराया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट

Tamil Nadu में भाषा पर संग्राम, CM Stalin की ललकार- Hindi थोपने के अहंकार को सबक सिखाएंगे

Fashion Tips: लॉन्ग स्कर्ट से पाएं Unique Look, कुर्ते से क्रॉप टॉप तक ऐसे करें Style

West Asia संकट पर Chirag Paswan ने विपक्ष को घेरा, बोले- सरकार का साथ देना आपकी जिम्मेदारी