'जनादेश मोदी के खिलाफ, यह उनकी नैतिक हार है', Lok Sabha Elections 2024 के परिणाम पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

सभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संवाददाता सम्मेलन में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया है। कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का चुनाव था। जनता ने नरेंद्र मोदी को पूरी तरीके से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी के खिलाफ है। यह नरेंद्र मोदी की नैतिक हार है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की दोनों यात्राएं यानी कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत छोड़ो न्याय यात्रा पूरी तरीके से सफल हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हमें परेशान किया गया लेकिन हम हमेशा सकारात्मक मुद्दों पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने कब्जा करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: विदिशा से शिवराज सिंह चौहान की रिकॉर्ड तोड़ जीत, बोले- जनता मेरे लिए भगवान हैं, उनकी सेवा करना पूजा के समान

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव परिणाम में हार स्वीकार कर लेनी चाहिए क्योंकि लोगों ने उनकी सरकार को खारिज कर दिया है। राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में 240 से कम सीट मिलेंगी। राउत ने कहा,‘‘हमने महाराष्ट्र में नरेन्द्र मोदी को रोक दिया है। नरेन्द्र मोदी को हार स्वीकार कर लेनी चाहिए क्योंकि लोगों ने उनकी सरकार को नकार दिया है। ’’

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम