चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बोले शाह, जनादेश CAA के खिलाफ नहीं

By अनुराग गुप्ता | Feb 13, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जनादेश नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नहीं है। गृह मंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब भाजपा ने हार की समीक्षा किए जाने की बात कही है। 

आपको बता दें कि शाह ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद 70 विधानसभा वाली दिल्ली में भाजपा को महज 8 सीटें ही हासिल हुईं। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा के वोट प्रतिशत में करीब 8 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में हार से बिहार NDA में रार, कैसे होगी चुनावी नैया पार

अमित शाह ने कहा कि चुनाव बहुत सारे दलों के लिए, सरकार बनाने और सरकार गिराने के लिए होते हैं। भाजपा एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है, हमारे लिए चुनाव हमारी विचारधारा को बढ़ाने का भी चुनाव होता है। सिर्फ जय पराजय के लिए हम चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसी बीच अमित शाह ने देश के गद्दारों को गोली मारो बयान का भी जिक्र करते हुए इसे गलत बताया और कहा कि इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए।

इसे भी देखें: Delhi में BJP की हार के सबसे सटीक कारण और उनका विश्लेषण

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट