श्रीलंका में सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिये कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

कोलंबो| संक्रमण की एक और लहर को रोकने के लिए श्रीलंका में एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए कोविड-19 टीका प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

पर्यटन मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा ने अप्रैल में डेल्टा स्वरूप के कारण देश में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर का सामना करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के क्रमिक अंत के बीच अचानक रविवार को यह घोषणा की। एक सरकारी बयान के मुताबिक रणतुंगा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी फैसले पर अमल के लिए प्रबंध कर रहे हैं।

जब से श्रीलंका ने एक अक्टूबर को छह सप्ताह का लॉकडाउन हटाया है, सिनेमाघरों, रेस्तरां के खुलने और शादी की पार्टियों को फिर से मंजूरी के साथ जीवन सामान्य होने लगा है। अप्रैल में डेल्टा स्वरूप के कारण देश में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर का सामना करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटा लिया गया है।

पुलिस हालांकि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों को लागू करना जारी रखे हुए है। सार्वजनिक परिवहन पर भी प्रतिबंध हैं और बड़े पैमाने पर सभाओं को हतोत्साहित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे