सुल्तानपुर के दौरे पर मेनका गांधी, बाहुबलियों को दी ये चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2021

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही सम्भावित प्रत्याशी व उनके समर्थन में नेताओं का आवा-गमन शुरु हो गया है। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह के अनुसार राज्य में 15 फरवरी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी करने का काम हो जाएगा, जबकि मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के पहले सप्ताह तक पंचायत चुनाव करा लिए जाएंगे। इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे के तहत अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं। जहां उन्होंने लोगों से प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में जनता निडर होकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। लोगों से मुखातिब होते हुए मेनका गांधी ने कहा कि अपने वोट को अपनी ताकत, अपना हथियार बना स्वयं की रक्षा खुद करें। 

प्रमुख खबरें

Congress PM residence protest: राहुल गांधी-अखिलेश यादव को पुलिस ने किया डिटेन, AAP ने कांग्रेस और BJP के बीच जुगलबंदी का लगाया आरोप

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?

जांच समिति के सुझाव (व्यंग्य)