Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में नहीं की जाती है मंगला आरती, जानिए मंदिर से जुड़ा अनोखा सच

By अनन्या मिश्रा | Mar 05, 2025

वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर भक्तों के लिए बेहद खास है। यहां पर हर रोज भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वैसे तो इस मंदिर को लेकर कई रहस्य हैं, लेकिन इस मंदिर से जुड़ा एक अनोखा सच आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। आज हम आपको बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मंदिर में नहीं होती है। वैसे तो हर मंदिर में मंगला आरती होती है, लेकिन बांके बिहारी मंदिर में रोजाना सुबह मंगला आरती का आयोजन नहीं होता। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती क्यों नहीं होती है।

पौराणिक कथा

इसे भी पढ़ें: Temples of Barsana: इस होली बरसाना जाने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर करें इन फेमस मंदिरों के दर्शन

कब होती है मंगला आरती

बता दें कि जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं ब्रज वासियों के क्षेत्र में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जन्माष्टमी के दिन मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। इस दिन सबसे ज्यादा भक्त आरती में शामिल होते हैं। जन्माष्टमी पर रात 12 बजे श्रीबांके बिहारी जी का अभिषेक किया जाता है और फिर इसके बाद मंगला आरती की जाती है। दरअसल, इस दिन श्रीकृष्ण रास रचाने के लिए निधिवन नहीं जाते हैं। 

क्यों नहीं होती है मंगला आरती

पौराणिक कथा के मुताबिक जब श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तो लाला की मनमोहक छवि को देखने के लिए सभी गांव वाले भाव-विभोर हो उठे। कान्हा के प्रति गांव वाले आकर्षित हो गए कि रोजाना लल्ला के दर्शन के लिए जाया करते थे।

इसी वजह से सभी ब्रजवासी रोजाना सुबह सबसे पहले नंद बाबा के घर पहुंच जाते और दूर से खड़े होकर लल्ला को निहारा करते। उस दौरान भगवान की आरती का समय होता था, लेकिन गांव वाले आरती में नहीं जाया करते थे।

असल में ब्रज वासियों को श्रीकृष्ण से इतना अधिक प्यार था कि उनको लगता था कि यदि उन्होंने पूजा के लिए घंटी बजाई तो कान्हा की नींद खुल जाएगी। वहीं छोटे से कृष्ण-कन्हैया शोर सुनकर डर जाएंगे और रोने लगेगा।

वहीं जब स्वामी हरिदास जी ने बांके बिहारी जी की स्थापना की, जब भी व्रजवासियों को यही भाव याद आया। तब से लेकर अब तक इसी प्रेम भाव की वजह से बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती नहीं होती है।

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Indian Army के सुरक्षा कवच को भेद पाना दुश्मन के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा

Kashmir के Bandipora में Cloudburst से भारी तबाही, सैलाब में डूबे दर्जनों घर और सैकड़ों एकड़ ज़मीन

Kerala Budget 2026 | चमत्कार करने जैसा असंभव काम, 19 जून को आएगा केरल की यूडीएफ सरकार का पहला संशोधित बजट, सीएम सतीशन ने बयां की माली हालत

अमेरिका ने जंग में हर मिनट ₹6 करोड़ लुटाए, ईरान ने ऐसे लूट लिया