Tripura के चुनावी नतीजों पर बोले माणिक सरकार, लोकतंत्र पर हमला हुआ, मतदान को स्वांग में बदला गया

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन में जबरदस्त जीत हासिल की है और सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन बहुमत से काफी पीछे रह गए। इन सबके बीच त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और लेफ्ट के बड़े नेता मानिक सरकार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि नजीते अप्रत्याशित हैं क्योंकि सरकार का प्रदर्शन शून्य रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोकतंत्र पर हमला हुआ और मतदाताओं के मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने का अधिकार छीन लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Tripura: माणिक साहा का सीएम पद से इस्तीफा, सरकार बनाने का दावा किया पेश, इस दिन ले सकते हैं शपथ

त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोठा पार्टी को 13 सीट मिलीं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं। देबबर्मा की पार्टी ने जनजातीय क्षेत्र में वाम दल के वोट में सेंध लगाई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 25 साल तक त्रिपुरा पर शासन करने के बाद 2018 में सत्ता खो दी थी। पिछली बार पार्टी ने केवल 16 सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने 47 सीट पर चुनाव लड़ा और 24.62 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी के साथ 11 सीट पर जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित, Sonauli Border पर 16 किमी तक ट्रकों की कतार

NCLT पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला: देश में अमीरों और गरीबों के लिए अलग-अलग System क्यों?

IndiGo Ventures करेगा Sarvam में निवेश, विमानन संचालन में होगा सुधार

ACME Solar को SECI से मिला 300 मेगावाट का ठेका, 6 रुपये यूनिट होगी बिजली दर