Manipur: AFSPA से 19 पुलिस थाना क्षेत्रों में रहेगी छूट, मैतेई समुदाय बाहुल्य इलाकों को प्रतिबंध रखा गया बाहर

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2024

मणिपुर भयानक जातीय संघर्ष की आग में झुलस रहा था। हालात से निपटने के लिए पूरे राज्य में अफस्पा लागू किया गया। मंगलवार को सेना के विशेष अधिकार अधिनियम को फिर से मणिपुर तक बढ़ा दिया गया। अगले 6 महीने तक पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू रहेगा. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केंद्र ने दो अन्य पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अफस्पा की अवधि बढ़ा दी थी। केंद्र ने सोमवार को जारी बयान में कहा, 'आतंकवादी और चरमपंथी मणिपुर में लगातार हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।' इसके अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge का अमित शाह पर पलटवार, बोले- मणिपुर और जाति जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर दें ध्यान

हालाँकि, कुकी-मेतेई संघर्ष की आग अब शांत हो गई है। इसके बावजूद केंद्र अफस्पा जैसे विवादास्पद कानूनों को वापस लेने में आनाकानी कर रहा है। हालाँकि, 19 पुलिस स्टेशनों को विशेष छूट है, भले ही पूरा मणिपुर अफस्पार के अंतर्गत आता है। राजधानी इंफाल के अलावा बिष्णुपुर, जिरीबाम और लैंपेल के कुछ इलाकों में अफस्पा नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा