मणिपुर और त्रिपुरा के सामने हैं अवैध आव्रजन एवं अतिक्रमण की गंभीर चुनौतियां: एन बीरेन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि उनके राज्य और त्रिपुरा दोनों अवैध आव्रजन एवं अतिक्रमण की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। सिंह ने शुक्रवार शाम हीनगांग में अपने आवास पर टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा की मेजबानी की।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे आवास पर टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक और नेता महाराजा प्रद्योत माणिक्य की मेजबानी करना सम्मान की बात रहा।’’ उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मणिपुर और त्रिपुरा के बीच गहरे ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं जो आज भी कायम हैं। चूंकि हमारे दोनों राज्य अवैध आव्रजन और अतिक्रमण की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, इसलिए हमने इन समस्याओं से निजात पाने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की।’’

सिंह ने कहा कि वह त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति उनकी (माणिक्य की) दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक साथ मिलकर हम जीतेंगे।’’ इस मौके पर सपम कुंजकेश्वर, के. इबोमचा, गोविंददास कोंथौजम, आरके इमो सिंह एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा विधायक और एनपीपी विधायक थोंगम शांत भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

IPL Auction 2026 में 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची, 240 भारतीय और 110 विदेशी शामिल

Hardik Pandya पर संजय बांगर का बड़ा बयान, टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ी

Liverpool Crisis Deepens: आर्ने स्लॉट ने मोहम्मद सलाह संग विवाद की खबरों पर सफाई दी

Indigo air crisis: सैकड़ों उड़ानें ठप, किराया ₹18,000 तक सीमित कर हालात काबू में, सरकार सख़्त