Manipur Assembly election 2022: एनपीएफ 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, शिवसेना ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

इंफाल। मणिपुर में 2017 में विधानसभा की चार सीटें जीतने वाले क्षेत्रीय दल नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने सोमवार को कहा कि वह इस बार 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। शिवसेना ने भी राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। एनपीएफ ने एक बयान में कहा कि उसके प्रत्याशी उन 10 निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ेंगे, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के लिए आरक्षित है। मणिपुर में 20 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं और सभी पहाड़ियों पर स्थित हैं। अधिकांश नगा जनसंख्या भी पर्वतीय क्षेत्रों में रहती है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक