मणिपुर के मुख्यमंत्री ने नगालैंड की सांसद पर ‘हमले’ के लिए राहुल गांधी की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2024

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में नगालैंड से राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक का कथित तौर पर ‘उत्पीड़न’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा की।

सिंह ने कहा, “यह व्यवहार एक संस्था के रूप में संसद की पवित्रता का अपमान है। मैं फांगनोन कोन्याक के साथ एकजुटता से खड़ा हूं और मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि न्याय तेजी से हो। आइए हम अपने संस्थानों में सम्मान, समानता और शालीनता के मूल्यों को बनाए रखने की दिशा में काम करें।”

इससे पहले दिन के समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सदस्य फागनोन कोन्याक ने आरोप लगाया कि संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल ने उन्हें असहज महसूस कराया।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi