मणिपुर: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

मणिपुर में कांग्रेस के नेता लमतिनथांग हाओकिप और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ समुदायों के बीच नफरत फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कुकी समुदाय के वार्षिक फसल उत्सव ‘चवांग कुट’ से संबंधित थे। अपनी शिकायत में सिंह ने कहा, ‘‘लमतिनथांग हाओकिप का बयान सीधे तौर पर राज्य में रहने वाले विभिन्न समुदायों, खासकर मेइती और कुकी जो समूहों को भड़काने वाला है। यह बयान दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना की भावनाएं पैदा करता है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हाओकिप ने प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कदम राज्य में जातीय हिंसा को रोकने में भाजपा की ‘‘विफलता’’ से ध्यान हटाने की एक चाल है। हाओकिप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगर आपमें हिम्मत है, तो दूसरों पर उंगली उठाने से पहले हालात ठीक करें।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi