मणिपुर: पांच एकड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में करीब पांच एकड़ जमीन पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, राज्य के पहाड़ी जिले के सोंगलुंग गांव और इसके आस-पास के ल्हांगजोल तथा वाफोंग गांव के क्षेत्रों में पांच एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती को शनिवार को नष्ट किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, अवैध खेती की जगह से आठ खोखे, उर्वरक के बैग और अफीम के बीज जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो नवंबर को भी सुरक्षा बलों ने इन्हीं गांवों में कुल 30 एकड़ जमीन में अफीम की खेती को नष्ट किया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी