Manipur: इस्तीफे के सवाल पर बोले एन बीरेन सिंह, मेरा काम राज्य में शांति लाना, हम किसी को नहीं बख्शेंगे

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

पिछले 2 महीनों से हिंसा की चपेट में रहे मणिपुर का एक वीडियो वायरल होने के बाद से बवाल और बढ़ गया है। इसको लेकर राजनीति गर्म हो गई है। हालांकि, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है। लेकिन विपक्षी लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इतना ही नहीं, विपक्षी दलों की ओर से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा भी मांगा जा रहा है। हालांकि एन बीरेन सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि मेरा काम राज्य में शांति स्थापित करना है और मैं इस काम को कर रहा हूं। किसी भी उपद्रवी तत्व को हम नहीं छोड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session: Rajnath Singh बोले- मणिपुर घटना पर सरकार चर्चा को तैयार, खड़गे का दावा- मोदी ने विफलता दिखाई

आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले मणिपुर पुलिस ने सेनापति जिले के एक गांव में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और भीड़ द्वारा उनसे छेड़छाड़ किए जाने संबंधी चार मई की घटना के वीडियो में नजर आ रहे मुख्य आरोपियों में से एक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और मृत्युदंड दिलाने का प्रयास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को घटना का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस की कई टीम का गठन किया गया था और कथित मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे व्यक्ति को थाउबल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित आरोपी 26 सेकंड के वीडियो में प्रमुखता से दिखाई दे रहा है। 

प्रमुख खबरें

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा