Manipur: इंफाल में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2024

 मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार रात डीएम कॉलेज परिसर में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओइनाम केनेगी (24) नामक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।

अब तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच अज्ञात व्यक्तियों ने इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेलपट में नागरिक संस्था से जुड़े संगठन ‘यूनाइटेड कमेटी मणिपुर’(यूसीएम) के कार्यालय में आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात पौने एक बजे इंफाल ईस्ट जिले में एक स्कूल के प्रशासनिक प्रकोष्ठ में तोड़-फोड़ की और उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आग ने परिसर में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन