Breaking From Manipur | मणिपुर में फिर हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, उखरुल में हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

By रेनू तिवारी | Aug 18, 2023

मणिपुर के उखरूल जिले में आज तड़के ताजा हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई। पीड़ित सशस्त्र बदमाशों के साथ गोलीबारी में मारे गए। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के उखरुल जिले के थोवई कुकी गांव में भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह गांव से भारी गोलीबारी की आवाजें आने के बाद तीन लोगों के लापता होने की खबर है। जल्द ही, ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और बाद में उनके शव मिले।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan BJP sidelines Vasundhara Raje | राजस्थान बीजेपी ने 2 चुनाव पैनलों की घोषणा की, दोनों में से वसुंधरा राजे गायब

हिंसा भड़कने के बाद से 120 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। हिंसा को नियंत्रित करने और राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए मणिपुर पुलिस के अलावा लगभग 40,000 केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश