Pune में फर्जी CBI अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया, 22 लाख रुपये ठगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘सीबीआई अधिकारी’ बताकर और डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 71 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 22 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीड़ित द्वारा बुधवार को दर्ज शिकायत के अनुसार, यह धोखाधड़ी पांच से 15 अक्टूबर के बीच हुई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जालसाज ने पीड़ित से संपर्क किया और खुद को कर्नाटक का एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा सीबीआई अधिकारी बताकर उसे भरोसे में लिया। जालसाज ने यह कहते हुए पैसे हस्तांतरित करने को कहा कि पीड़ित के सिम कार्ड का बच्चों की तस्करी के लिए दुरुपयोग किया गया है इसलिए उसे जमानत राशि के तौर पर यह भुगतान करना है जिसका ‘डिजिटल सत्यापन’ किया जाएगा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जालसाज ने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और उसे अपने द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में 22 लाख रुपये हस्तांतरित करने के लिए राजी कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर विश्रांतवाड़ी पुलिस ने बुधवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Mahadev App Scam: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में, रायपुर CBI कोर्ट का आदेश

Muzaffarpur Police ने 500 रुपये के 28 जाली नोट किए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में Harish Rawat बोले, 2027 में Congress सरकार बनाना लक्ष्य

Kashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाब