Manipur Violence: ऐसी घटना मणिपुर में हर दिन हो रही, केजरीवाल बोले- वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मणिपुर में जो हालात कुछ महीनों से बने हुए हैं और केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री ने पहले इसपर कुछ नहीं कहा यह चिंताजनक है। कल जो वीडियो वायरल हुआ उससे पूरे देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है, पता चला कि वीडियो ढ़ाई महीने पहले का है और अब तक वहां की सरकार ने कुछ नहीं किया था यह आपराधिक है। साथ ही मणिपुर सीएम का बयान जिसमें उन्होंने कहा कि यह एक घटना नहीं है बल्कि ऐसी कई घटनाएं रोज़ होती हैं, इस बयान का मतलब है कि ऐसी घटना मणिपुर में हर दिन हो रही है और अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur में महिलाओं तो निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो देख भड़के Akshay Kumar, उर्मिला मातोंडकर ने भी की सरकार की आलोचना

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का वीडियो बुधवार को इंटरनेट पर सामने आने पर कड़ी चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार अपराधियों के लिए मौत की सजा दिलाने पर विचार कर रही है। वहीं सीजेआई ने कहा कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो हम करेंगे। अब समय आ गया है कि सरकार वास्तव में आगे आए और कार्रवाई करे। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश