Manipur Viral Video: देश को शर्मसार करने वाले हैवान की सामने आई तस्वीर, मणिपुर पुलिस ने सुबह किया था गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने वाली भीड़ में शामिल मुख्य अपराधी का पर्दाफाश हो गया है। पेची अवांग लीकाई के रहने वाले 32 वर्षीय हुइरेम हेरोदास मैतेई को मणिपुर पुलिस के एक अभियान में गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा की गई तस्वीरों में गिरफ्तार आरोपी को हरे रंग की शर्ट पहने हुए दिखाया गया है, जो वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब में भी देखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: ऐसी घटना मणिपुर में हर दिन हो रही, केजरीवाल बोले- वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय

संसद से न्यायालय तक आक्रोश

मणिपुर के एक गांव में मई महीने में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना पर देशभर में व्याप्त आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटना से 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। वहीं, उच्चतम न्यायालय ने इसे ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और मृत्युदंड दिलाने का प्रयास भी करेंगे। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि सरकार वाकई में आगे आए और कार्रवाई करे क्योंकि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। हम सरकार को कार्रवाई के लिए थोड़ा समय देंगे और अगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता है तो फिर हम कार्रवाई करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की