मणिपुर के डॉक्टर को मिला जापान का ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

इम्फाल। मणिपुर के एक डॉक्टर को भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए वहां की सरकार ने ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया है। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि के लिए किसी व्यक्ति को दिया जाता है। जापान के बादशाह मेइजी ने 1875 में इस सम्मान को शुरू किया था। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना से 31,332 व्यक्ति संक्रमित, पिछले 24 घंटों में दर्ज हुईं सबसे ज्यादा 73 मौतें 

विज्ञप्ति में बताया गया कि पेशे से एलोपैथिक डॉक्टर और मणिपुर पर्यटन फोरम (एमटीएफ) के संस्थापक थांगजाम धबाली सिंह को बुधवार को जापान की सरकार ने ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन-गोल्ड एंड सिल्वर रेज’ से सम्मानित किया। विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह ने द्वितीय विश्वयुद्ध के इम्फाल युद्ध की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कराया था जिसमें भारत में जापान के दूतावास के कई अधिकारियों समेत वहां के कई नागरिकों ने हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

फिडे ने विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की, लगभग 80 करोड़ रुपये का बजट रखा

DC vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस की एक और हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से दी मात

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं

आज हम नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं...बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए बोले फडणवीस