मनीष सिसोदिया ने पैसे बांटने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया खारिज, AAP नेता के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सुस्त मतदान के बीच, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच तनाव बढ़ गया क्योंकि उन्होंने मतदान केंद्रों पर नकदी वितरण और मतदाता धोखाधड़ी के आरोप लगाए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं, मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा और राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पुनरुत्थान की उम्मीद कर रही कांग्रेस के बीच तीन-तरफा कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025 Voting: बीच चुनाव दिल्ली के लोगों से अरविंद केजरीवाल ने कर दी अपील, मेरी सभी लोगों से विनती है...

इस बीच, ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि चिराग दिल्ली में लोगों को मतदान से रोका जा रहा है जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जंगपुरा में एक घर से पैसे बांटे जा रहे हैं। सीलमपुर में भाजपा द्वारा फर्जी मतदान के आरोपों के बाद एक मतदान केंद्र के बाहर पार्टी के और नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने हालांकि इलाके में सुरक्षा बल तैनात होने का हवाला देते हुए आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह